पति – पत्नी के बीच अनबन को दूर करने के आसान टोटके

अक्सर हर घर में पति—पत्नी के बीच कुछ अनबन हो जाती है। जिसके चलते उनमें लड़ाई—झगड़े होते रहते हैं। घर का वातावरण कलहपूर्ण रहता है। मगर बात हद से ज्यादा तब बढ़ जाती है, जब नौबत तलाक तक आ जाती है। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको इससे छुटकारा पाने के कुछ आसान से टोटकों के बारे में बताएंगे।

  • भगवान गणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है। दाम्पत्य जीवन में आए इस संकट को दूर करने के लिए अपने पूजा के स्थान पर चांदी के गणेण जी की प्रतिमा रखने से समस्या दूर हो जाती है। इससे कलह खत्म होकर पति—पत्नी के बीच प्यार बढ़ने लगता है।
  • पति-पत्नी के बीच झगड़ों से मुक्ति पाने के लिए पति—पत्नी दोनों के सिरहाने कपूर की एक पुड़िया रखने से परेशानी दूर हो जाएगी। इसमें उनके मन में आए वैचारिक मतभेद खत्म होंगे।
  • पति-पत्नी के बीच आई खटास को दूर करने के लिए एक छोटे से कागज या भोज पत्र पर लाल स्याही से अपने पति या पत्नी का नाम लिखें। अब इसे हनुमान जी का ध्यान करते हुए उनके चरणों में रख दें। इससे कुछ ही दिनों में समस्या हल हो जाएगी।
  • पति-पत्नी के बीच झगड़े से मुक्ति के लिए रोज सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। साथ ही शिव जी का कोई सिद्ध मंत्र पढ़ें। इससे पति—पत्नी के बीच कलह समाप्त हो जाता है।
  • कलेश को दूर करने के लिए प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को गुड़ में थोड़ा—सा देशी घी मिलाकर इसे कंडे पर सुलगाने से घर का महौल पवित्र होने लगता है। इससे घर में सकारात्मकता आती है। जिसके चलते पति—पत्नी के बीच चल रहा मतभेद भी खत्म होता है।
  • अगर झगड़ा ज्यादा बढ़ गया हो तो पति व पत्नी के सिर के पीछे एक घी से भरा दीया जलाएं। इसे रात भर जलने दें। ध्यान रहें कि दीपक इस प्रकार जलाएं की उसकी छाया आप व आपके पति पर पड़ें।
  • पति—पत्नी के बीच आई दरार को भरने के लिए रोज स्नान के बाद घर में गुगुल की धूनी दिखाएं। इससे नकारात्मकता खत्म होगी। इससे पति—पत्नी के रिश्तों में सुधार आएगा और वे एक—दूसरे के प्रति घृणा की भावना त्याग देंगे।

Leave a comment